UP Election 2022: सपा की जीत होगी जनता के अधिकार, अवसर और सम्मान की गारंटी, सातवें चरण की वोटिंग से पहले बोले अखिलेश

0
319

यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के मतदान की पूर्व संध्या पर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अधिक से अधिक मतदान की अपील करते हुये कहा कि सपा गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत से जनता के अधिकारों, अवसरों और सम्मान की रक्षा की गारंटी होगी। अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि अब तक के छह चरणों के मतदान में सपा और गठबंधन के पक्ष में जनता ने 300 सीटों पर विजय की मोहर लगा दी है। शुरू से ही जनता ने सपा को मजबूत और भरोसे लायक विकल्प मान लिया है। भाजपा राज में जिस तरह समाज के सभी वर्गो को परेषान किया गया है वह भुलाया नहीं जा सकता है।
उन्होंने कहा कि बीते पांच वर्षों के भाजपा सरकार में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया गया। संविधान प्रदत्त अधिकारों पर हमला हुआ है। दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक सहित वंचित एवं कमजोर वर्गों के साथ सत्ता संरक्षण के बलबूते उत्पीड़न किया गया है। आधी आबादी के साथ अपमानजनक घटनाओं की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अनेक जनकल्याणकारी नीतियों को अपने वचन पत्र में शामिल कर सरकार बनने पर अविलम्ब लागू कराने का भरोसा जनता को दिया है। उनकी बुनियाद में स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्य हैं। संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति समाजवादी पार्टी प्रतिबद्ध है। समतामूलक समाज की स्थापना के साथ प्रदेश में समृद्धि और खुशहाली के लिए कार्य करना ही सपा की रीति-नीति है। उन्होंने कहा कि सातवें चरण में भी सपा गठबंधन को ऐतिहासिक जनसमर्थन मिलने जा रहा है। विधान सभा 2022 का चुनाव सम्मानित जनता ने लड़ा है। अब उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनना तय है।

Previous articleup election: evm की निगरानी करने दूरबीन लेकर पहुंचे सपा प्रत्याशी, बोले-भाजपा वाले कुछ भी कर सकते है इसलिए पैनी नज़र बनाए रखना है जरूरी
Next articleUP Election 2022: जौनपुर में भाजपा-सपा समर्थकों ने दर्ज कराया एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here