UP MLC Election 2022: भाजपा ने 6 और उम्मीदवारों के नाम किये घोषित, इन सीटों पर सपा से है सीधी टक्कर

0
571

उत्तर प्रदेश(uttar pradesh) में विधान परिषद के चुनाव(up vidhan parishad chunav) के लिए नामांकन(nomination) का आज अंतिम दिन है। भाजपा(bjp) ने सोमवार को छह और उम्मीदवारों की घोषणा की। वहीं, अलीगढ़-हाथरस स्थानीय निकाय एमएलसी सीट के लिए सपा-भाजपा में सीधी टक्कर मानी जा रही है। कलेक्ट्रेट पर भाजपा से ऋषिपाल सिंह और सपा से मौजूदा एमएलसी जसवंत सिंह यादव ने नामांकन किया। इस दौरान दोनों दलों के तमाम दिग्गज नेता रहे मौजूद।

नामांकन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। इस दौरान लोकदल नेता व पूर्व एमएलसी सुनील सिंह खुद दावेदारी कर रहे थे, लेकिन अंतिम समय में उन्होंने भाजपा को समर्थन दे दिया।

सुनील सिंह भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में शामिल हुए। उन्होंने खुद नामांकन नहीं किया। बता दें कि सुनील सिंह पिछले तीन बार से भाजपा के समर्थन से चुनाव लड़े हैं। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी चौधरी ऋषिपाल सिंह ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। वहीं, कलेक्ट्रेट में सपा प्रत्याशी जसवंत सिंह यादव ने भी दोपहर में नामांकन दाखिल किया।

Previous articleUP MLC Election 2022: भाजपा ने 30 उम्मीदवारों की जारी की सूची, सपा छोड़कर आए चार एमएलसी को भी दिया टिकट
Next articleUttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का नाम हुआ घोषित, पुष्कर धामी फिर संभालेंगे देवभूमि की कमान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here