उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए धन सिंह नेगी को मिला टिहरी से टिकट

0
284
congress party
congress party

नई दिल्ली। कांग्रेस ने उत्तराखंड भाजपा छोड़कर आए विधायक धन सिंह नेगी को टिहरी विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है। नेगी गुरुवार को ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस ने उन्हें टिहरी से उम्मीदवार बनाया है। पिछले चुनाव में वह भाजपा के टिकट पर इस सीट से निर्वाचित हुए थे।

गौरतलब है कि इस सीट पर नेगी का मुकाबला इस बार भाजपा के किशोर उपाध्याय से हो सकता है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष उपाध्याय आज ही भाजपा में शामिल हुए हैं और उन्हें टिहरी से ही उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा है। उपाध्याय को कांग्रेस ने पाटी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर दिया था। उधर, कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को गोवा विधानसभा चुनाव के लिए दो और उम्मीदवार घोषित किए। पोरियम विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह राणे की जगह रंजीत राणे को टिकट दिया गया है। सनवोरडम से खेमलो सावंत को उम्मीदवार बनाया गया है।

Previous articleचुनाव में प्रचार नहीं कर पाएंगे सांसद आजम खां, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
Next articleUP Assemble Election: भीषण ठंड में चढ़ा सियास पारा, जातिगत समीकरण से केमिस्ट्री बैठाने में जुटी सपा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here