प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने मीडिया को यह नियुक्ति पत्र जारी किया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम जतन की ओर से आदित्य यादव के नियुक्ति पत्र में कहा गया है, राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से आपको प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने के साथ पार्टी ने आदित्य यादव से शीघ्र ही राज्य कार्यकारिणी गठित करने की अपेक्षा की है।
अपने भतीजे और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव से आपसी रार बढ़ जाने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने वर्ष 2018 में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की स्थापना की थी, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले शिवपाल और अखिलेश यादव एक साथ हो गए। सपा के चुनाव चिह्न पर ही शिवपाल सिंह यादव इटावा के जसवंतनगर से विधानसभा का चुनाव लड़े और निर्वाचित हुए, लेकिन राष्ट्रपति के चुनाव में चाचा-भतीजा के बीच एक बार फिर मनमुटाव हो गया और इसके बाद सपा ने एक पत्र जारी कर कहा कि शिवपाल सिंह यादव कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं। इसके बाद यादव ने कहा था कि अब वह अपना संगठन मजबूत करेंगे।
Hello! Do you know if they make any plugins to assist with
Search Engine Optimization? I’m trying to get my website
to rank for some targeted keywords but I’m not seeing very
good results. If you know of any please share.
Appreciate it! I saw similar article here: Blankets
I am really inspired along with your writing talents and also with the structure on your weblog. Is this a paid subject or did you modify it your self? Anyway keep up the nice quality writing, it’s uncommon to peer a great weblog like this one nowadays. I like dainikup.com ! I made: TikTok Algorithm
I am extremely impressed with your writing talents and also with the format on your blog. Is that this a paid topic or did you modify it yourself? Either way keep up the excellent quality writing, it’s rare to see a nice weblog like this one nowadays. I like dainikup.com ! It’s my: Youtube Algorithm