अयोध्या दौरे पर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, राम जन्मभूमि में साधु-संतों से की मुलाकात

0
857

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या दौरे पर हैं। शुक्रवार की सुबह सीएम योगी ने अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थल पर राम लला की पूजा की। उन्होंने हनुमान गढ़ी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने साधु-संतों से भी मुलाकात की।

गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी ने गोसाईगंज व रुदौली में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित जनसभाओं में सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। अपने चिर परिचित अंदाज में कहा कि सपा सरकार में राशन का पैसा माफिया तो बसपा सरकार में हाथी खा जाता था। सपा की सरकार में 700 तो बसपा की सरकार में 300 दंगों का जिक्र किया। कहा कि आज गुंडे, माफिया और उनके चमचे जेल में हैं।

गोसाईगंज से भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के पक्ष में मया बाजार में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि गोसाईगंज अयोध्या की महत्वपूर्ण सीट है। 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मया बाजार में आपसे समर्थन मांगा था। आप सभी के समर्थन से भाजपा ने जो कहा करके दिखाया। आपकी भावना के अनुरूप भयमुक्त, दंगा मुक्त, अपराध मुक्त परिवेश के साथ विकास की योजना लाए।

अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए रामभक्त 500 वर्षों से संघर्षरत थे। जब भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने सभी बाधाओं को दूर कर अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। सवाल किया क्या राम मंदिर का निर्माण सपा, बसपा या कांग्रेस करा पाते। ये कौन कर रहा है। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इस कारण यह सब हो रहा है।

Previous articleपीएम मोदी ने किया स्मार्ट कृषि की वेबिनार को संबोधित, कृषि स्टार्टअप से देश में उन्नति की कही बात
Next articleup news: योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में जनसभा को किया संबोधित, इन दो जगहों में रोपवे बनाने की कही बात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here