Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ेगी सर्दी या खिली रहेगी धूप, जानें क्या कहता है मौसम विभाग

0
698
delhi winter
delhi winter

नई दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में धूप खिली रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। अगले कुछ दिन तक अधिकतम तापमान बढ़कर 20 से 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान बढ़कर 10 से 11 डिग्री सेल्सियस होने की उम्मीद है। राष्ट्रीय राजधानी में जनवरी के दूसरे सप्ताह से, अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य के नजदीक या उससे अधिक रहा है।

Previous articleUP Assemble Election: भीषण ठंड में चढ़ा सियास पारा, जातिगत समीकरण से केमिस्ट्री बैठाने में जुटी सपा
Next articleउत्तराखंड विधानसभा चुनाव: टिकट न मिलने से उठने लगे बगावती सुर, रूठे नेताओं को मनाने में जुटी भाजपा और कांग्रेस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here