सोशल मीडिया पर महिलाओं से दोस्ती कर करता था धोखाधड़ी, यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
188

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर दर्जनों महिलाओं से कथित धोखाधड़ी करने की आरोपी आइवरी कोस्ट की नागरिक के 21 वर्षीय भारतीय सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आइवरी कोस्ट की नागरिक को नौ मई को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को उत्तर प्रदेश साइबर अपराध विभाग की नोएडा इकाई ने हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया।

नोएडा साइबर पुलिस थाना की प्रभारी रीता यादव ने बताया, आरोपी की पहचान धीरज राठौड़ के तौर पर की गई है जो हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला है। उसने आईवरी नागरिक 28 वर्षीय न्डाफिरमी को बैंक खाता मुहैया कराया जिसने धोखाधड़ी से प्राप्त राशि इस खाते में जमा कराई। यादव ने बताया, राठौड़, न्डाफिरमी के लिए कमीशन पर काम करता था। जितनी बार उसके बैंक खाते का इस्तेमाल किया जाता उसे 20 हजार रुपये का कमीशन मिलता। जांच में खुलासा हुआ कि राठौड़ के बैंक खाते के जरिये गत दो साल में कई बार धोखाधड़ी से मिली राशि का लेनदेन किया गया।

Previous articleजुमे की नमाज कल: फिर से हुआ बवाल तो कड़ाई से निपटेगी यूपी पुलिस, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Next articleयूपी के कई जिलों में अग्निपथ के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन, ट्रेन और बसों में तोड़फोड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here