संभल सांसद का लंबी बीमारी के बाद निधन, मुरादाबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस

0
28

देश के सबसे उम्रदराज सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का मंगलवार सुबह मुरादाबाद के सिद्ध हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह बीमारी के कारण करीब एक माह से भर्ती थे। मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। संभल से सपा सांसद के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। सपा के संस्थापक सदस्य रहे डॉक्टर शफीकुर्रहमान बर्क वर्तमान में संभल लोकसभा से सांसद थे। 94 वर्षीय सांसद अपने बयानों के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी चर्चित थे। 29 जनवरी को उन्हें मुरादाबाद के सिद्ध हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

सपा सांसद के निधन की सूचना से सफाइयों में शोक की लहर है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी डॉक्टर बर्क के निधन पर दुख जताया है। निधन की जानकारी मिलते थे सपा के प्रदेश सचिव फिरासत हुसैन गामा समेत बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और परिवार वालों को ढांढस बंधाया। परिजन सपा सांसद के शव को संभल के लिए ले गए। बता दें कि सपा सांसद का हाल जानने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 21 फरवरी को सिद्ध अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती सपा सांसद का हाल जाना था। अस्पताल पहुंचने वालों में मोहम्मद याकूब, मोहम्मद क़ासिम, कारी अकरम, असलम समेत बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहे।

Previous articleयूपी में बड़ा हादसा: जौनपुर में रोडवेज बस और ट्रैक्‍टर की टक्‍कर में छह श्रमिकों की मौत
Next articleराज्यसभा चुनाव की वोटिंग से पहले सपा को तगड़ा झटका, विधायक मनोज कुमार पांडेय मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here