UP Election: महिलाओं की सुरक्षा, वन रैंक वन पेंशन…प्रियंका गांधी आज जारी कर सकती हैं कांग्रेस का घोषणा पत्र

0
550

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी का घोषणा पत्र ‘उन्नति विधान’ जारी करेंगी। प्रदेश कार्यालय में सुश्री प्रियंका दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उन्नति विधान जारी करेंगी जिसमें कांग्रेस की सरकार बनने की दशा में किसान, श्रमिक समेत समाज के विभन्नि वर्गो को लुभावने वादो से रूबरू कराने के अलावा प्रदेश के विकास की कांग्रेस की योजनाओं के बारे में बताया जा सकता है।

पार्टी इससे पहले युवाओं के लिए ‘युवा विधान’ और महिलाओं के लिए ‘शक्ति विधान’ घोषणा पत्र जारी कर चुकी है जबकि पार्टी का संपूर्ण घोषणा पत्र आज जारी करेगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रियंका जाति और धर्म की राजनीति की बजाय जनता से जुड़ों मुद्दों को प्राथमिकता देती आयी है और घोषणा पत्र इन्ही मुद्दों को केन्द्रित करके बनाया गया है। इसे ‘उन्नति विधान’ नाम दिया गया है।

घोषणा पत्र में युवाओं के लिये रोजगार के अवसर, किसानो की आर्थिक हालत में सुधार और उनकी उपज का उचित दाम, महिला सुरक्षा, राजनीति में महिलाओ की भागीदारी, श्रमिकों की समस्यायें और भूतपूर्व सैनिको के लिये वन रैंक वन पेंशन समेत अन्य तमाम मुद्दे कांग्रेस के घोषणा पत्र का हिस्सा हो सकते हैं। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) ने आज अपने अपने घोषणा पत्र जारी किये हैं। यूपी में सात चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। चुनाव परिणाम दस मार्च को घोषित किए जाएंगे।

Previous articleDelhi Weather: दिल्ली के इन इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश, जानें राजधानी का तापमान
Next articleUP Election 2022: यूपी में कल पहले चरण का चुनाव, 623 प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर, कई मंत्रियों की भी परीक्षा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here