गालीबाज श्रीकांत त्यागी पर पुलिस का शिकंजा, फ्लैट के बाहर बने अवैध निर्माण को योगी के बुलडोजर ने ढहाया

0
179

महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी द्वारा उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित उनके आवास के बाहर बनाए गए ‘अवैध’ निर्माण को ढहा दिया गया। एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को यह जानकारी दी। त्यागी अभी फरार है। उन्होंने बताया कि नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार को सुबह लगभग नौ बजे शहर के सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में त्यागी के ग्राउंड फ्लोर वाले अपार्टमेंट के बाहर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नेता होने का दावा करने वाले त्यागी के खिलाफ ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी की एक महिला के साथ अभद्रता करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला ने त्यागी द्वारा सोसायटी के साझा क्षेत्र में पौधे लगाने पर आपत्ति जताई थी, जिससे वह भड़क उठा था।

Previous articleबरेली में कांवड़ियों पर पथराव के बाद जमकर हुआ हंगामा
Next articleश्रीकांत त्यागी ने महिला से अभद्रता, अफसरों ने थाना फेस-2 के दारोगा को किया सस्पेंड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here