दहेज़ न दे सकी तो देवर ने किया दुष्कर्म, मौके से फरार हुए ससुराल वाले

0
580

ऊंचागांव क्षेत्र के एक कस्बा निवासी व्यक्ति की विवाहिता पुत्री के साथ उसके देवर ने दहेज की मांग पूरी ना होने पर दुष्कर्म किया तथा विरोध करने पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। विवाहिता ने जब मामले की जानकारी परिजनों को दी तो ससुराल जनों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर मायके छोड़ मौके से फरार हो गये।

एक कस्बा निवासी एक युवती की शादी दिल्ली निवासी युवक के साथ दो वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि ससुराल के लोग दहेज के रूप में कार की मांग करने लगे तथा मांग पूरी ना होने पर आए दिन मारपीट करने लगे। करीब चार माह पूर्व विवाहिता के साथ ससुराल में ही उसके देवर ने दुष्कर्म किया था। विवाहिता ने जब मामले की जानकारी अपने पति व ससुराल जनों को दी तो उन्होंने भी मामले को दबाने व मारपीट कर गला दबा कर जान से मारने का प्रयास किया।

Previous articleयूपी में लड़कियों की तसकरी के मामले में 5 आरोपित गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर करते फसाते थे लड़कियों को
Next articleयूपी में 14 सपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज, कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन का है आरोप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here