UP Assembly Election: फ्री बिजली, फ्री स्मार्टफोन और लैपटॉप…जानें किसके घोषणा पत्र में कितना लॉलीपॉप

5
474

लखनऊ। किसानों को मुफ्त बिजली, स्कूटी, स्मार्टफोन और लैपटॉप के अलावा लाखों नौकरियां, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में विभिन्न राजनीतिक दलों ने सत्ता में आने पर आम जनता को उपरोक्त सभी चीजें देने का वादा किया है। पिछले दिनों भाजपा और समाजवादी पार्टी द्वारा घोषणापत्र जारी किए जाने के बाद कांग्रेस बुधवार को अपने चुनावी वादों के साथ मैदान में आई। बसपा अध्यक्ष मायावती पहले ही घोषणा कर चुकी हैं कि वे पहले की तरह कोई घोषणापत्र जारी नहीं करेंगी और पार्टी की पिछली सरकारों की उपलब्धियों को लेकर लोगों के पास जाएंगी।

यह दिखाने के लिए कि घोषणापत्र कागज का टुकड़ा मात्र नहीं है, भाजपा ने इसे लोक कल्याण संकल्प पत्र नाम दिया है, जबकि अखिलेश यादव ने इसे समाजवादी वचन पत्र” और कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र को उन्नति विधान- जन घोषणा पत्र का नाम दिया है। चुनावी आश्वासनों पर भरोसा दिलान के लिए संबंधित दलों के शीर्ष नेताओं ने घोषणापत्र जारी किए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2022 के चुनावों के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी किया, वहीं सपा के लिए अखिलेश यादव और सबसे पुरानी पार्टी के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने घोषणा पत्र जारी किया।

सभी पार्टियों के चुनावी वादों में किसानों, युवाओं, महिलाओं और समाज के अन्य वर्गों के लिए बहुत कुछ कहा गया है। सत्ता में वापसी के लिए भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में अगले पांच वर्षों तक किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने, गन्ना किसानों को 14 दिन के अंदर भुगतान करने और देर से होने वाले भुगतान के लिए मिलों से ब्याज वसूल करके किसानों को ब्याज समेत भुगतान कराने, 5,000 करोड़ रुपये की लागत से गन्ना मिलों के नवीनीकरण मिशन के तहत चीनी मिलों का नवीनीकरण और आधुनिकीकरण करने, प्रदेश में छह मेगा फूड पार्क और छह औद्योगिक पार्क विकसित करने और निषाद राज बोर्ड सब्सिडी योजना शुरू करके मछुआरों को एक लाख रुपए तक की नाव 40फीसदी सब्सिडी पर उपलब्ध कराने का वादा किया है। इसके अलावा मेधावी छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत मुफ्त स्कूटी देने, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि को 15,000 से बढ़ाकर 25,000 रुपए करने का वादा किया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को होली और दीपावली पर घरेलू गैस के दो सिलेंडर मुफ्त देने, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने, विधवा और निराश्रित महिलाओं की पेंशन को बढ़ाकर डेढ़ हजार रुपए प्रतिमाह करने भी वादा किया गया है।

राज्य की सत्ता से भाजपा को हटाने और सपा को विकल्प के रूप में पेश करने का प्रयास करते हुए पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने चुनावी घोषणापत्र में कहा है, ”सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया जाएगा, गन्ना किसानों को 15 दिन के अंदर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए अगर फार्मर्स कॉरपस फंड बनाने की जरूरत होगी तो बनाया जाएगा। सभी किसानों को 2025 तक कर्ज मुक्त बनाया जायेगा। ऋण मुक्ति कानून बनाकर अत्यंत गरीब किसानों को लाभ पहुंचाया जाएगा। प्रियंका गांधी वाद्रा ने कांग्रेस के सत्ता में आने के 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की है।

युवाओं के लिए लगभग सभी पार्टियों ने बड़ी योजनाओं की घोषणा की है। भाजपा ने प्रत्येक परिवार को कम से कम एक नौकरी/नौकरी का अवसर प्रदान करने का वादा किया। सपा ने कहा कि वह आईटी क्षेत्र में 22 लाख रोजगार/नौकरियों के अवसर पैदा करेगी और पुलिस सहित सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का भी वादा किया है। भाजपा ने कॉलेज जाने वाली मेधावी लड़कियों को मुफ्त स्कूटी और छात्रों को दो करोड़ टैबलेट और स्मार्टफोन उपलब्ध कराने का वादा किया है। अखिलेश ने वादा किया कि वे पिछली सरकार की तरह लैपटॉप उपलब्ध कराएंगे।

कांग्रेस ने 10वीं और 12वीं में पढ़ने वाली लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक करने वाली छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का वादा किया है। भाजपा और सपा ने वादा किया है कि वे राज्य भर में कैंटीनों से गरीबों को रियायती दर पर भोजन उपलब्ध कराएंगे। भाजपा ने कहा है कि वह माँ अन्नपूर्णा कैंटीन शुरू करेगी, जबकि अखिलेश ने समाजवादी कैंटीन से 10 रुपये में भोजन उपलब्ध कराने का वादा किया है। भाजपा ने कहा है कि वह लव जिहाद के दोषियों के लिए कम से कम 10 साल की सजा और एक लाख रुपये के जुर्माने का प्रावधान करेगी। पार्टी ने यह भी कहा है कि अगले पांच वर्षों में देवबंद में आतंकवाद विरोधी कमांडो सेंटर की स्थापना का काम पूरा किया जाएगा और इसी तरह के केंद्र मेरठ, रामपुर, आजमगढ़, कानपुर और बहराइच में बनाए जाएंगे।

अखिलेश ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का वादा किया। भाजपा ने कहा कि वह वाराणसी, गोरखपुर, बरेली, झांसी और प्रयागराज में मेट्रो परियोजनाएं शुरू करेगी। वहीं, सपा ने आगरा, प्रयागराज और अन्य शहरों में मेट्रो सेवा शुरू करने का वादा किया है। भाजपा ने घोषणा की कि वह लता मंगेशकर परफॉर्मिंग आर्ट्स अकादमी की स्थापना करेगी।

Previous articleUP Elecion 2022: मेरठ, मुजफ्फरनगर में वोटिंग के बीच सहारनपुर से योगी सरकार की खूबियां गिनाएंगे पीएम मोदी
Next articleयूपी विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में 854 उम्मीदवार आजमा रहे दांव, एक चौथाई लोगों पर आपराधिक मामले दर्ज

5 COMMENTS

  1. Besonders praktisch finden wir die Kategorie mit neuen Spielen, denn dort tauchen regelmäßig frische Titel auf.
    Die Freispiele sind zwar an einen bestimmten Slot gebunden, nämlich Book of Ra Deluxe, dafür warten im Anschluss regelmäßig neue Aktionen auch für Bestandskunden.
    Sie punkten mit einem stimmigen Gesamtpaket aus Spielauswahl, Bonusaktionen und Bedienung.

    Diese Zeiten sind seit dem Inkrafttreten des deutschen Glücksspielstaatsvertrags glücklicherweise vorbei.

    Das Thema der gültigen Lizenzen war in Deutschland lange Zeit etwas komplizierter, denn es gab
    keine deutschen Behörden. ➜ Am Ende dieser Seite findet ihr
    noch die vollständige Liste der getesteten deutschen Online Casinos.
    Alle hier vorgestellten Top Online Casinos besitzen eine offizielle Spielgenehmigung für den deutschen Raum.
    Es wurden bis heute noch nicht viele Genehmigungsverfahren für deutsche Glücksspiellizenzen abgeschlossen. Beste Online
    Casinos mit einer neuen deutschen Lizenz sind daher legal in Deutschland.

    References:
    https://online-spielhallen.de/umfassende-dolly-casino-bewertung-deine-entscheidungshilfe/

  2. Casinority provides only the most objective Australian online casino reviews on best Australian online casino sites.
    If you enjoy the land casino experience, you’d love table games.
    You can see that Netent games not available for Australian players.

    For example, you can deposit to an online casino with Neosurf, but withdrawal you can only on MasterCard.
    Online casinos for Australian players will typically have a massive variety of banking options.

    As casino players bet, a portion of those bets is collected
    in a jackpot pool that increases until a lucky winner hits the
    right combination. Dozens of roulette, baccarat, and blackjack tables
    are available at Australian casinos with live dealers. Entertaining and interactive, modern online pokies offer
    attractive features like free spins, respins, and multipliers.
    The games are classified based on their category (pokies, table games, card games) but also
    based on features like Bonus Buy, jackpots, or themes.
    This is specifically the situation with BC.game, a 2017-founded cryptocurrency gambling platform.
    After signing up for the first time, you will receive a no deposit bonus.
    This sum is directly correlated with the quantity of money you spend on a casino site.
    That’s their main purpose, beside giving players more betting credits.
    When you cash in at a casino more than once, you’re eligible for a
    reload bonus. Bonuses also serve to retain existing players.

  3. For aerial views of the reef and rainforest, helicopter tours by companies like Nautilus Aviation provide an unparalleled perspective.
    Choose an island that suits your interests and budget, and find different
    ways to explore the islands, the reef, and the wildlife of
    both. In Kuranda, the hilltop town amongst the tropical rainforest, hosts local markets every day.

    Beautiful Heron Island and Lady Elliott islands, with their rich bird
    populations, have become lures for birdwatchers everywhere.
    Dive sites are dotted up and down the reef, and it’s easy to charter a boat for a day or a longer
    dive trip, suiting beginners, intermediate or
    advanced divers. Go cruising around the islands, or base yourself at a range of mainland, seaside towns on the Queensland coast and take day
    trips. It’s still home to endangered species including the endangered green loggerhead turtle, and is a breeding site
    for humpback whales. The Great Barrier Reef has a delicate reef ecosystem that evolved over hundreds of thousands of
    years, and gave life to more than 6,600 species and plants and beasts.
    “Marina Mirage” one and half hours north in Port Douglas, is another luxury shopping experience
    of the area.
    Crown Melbourne is the biggest casino in Australia, with more than 2500 pokies and
    540 table games. Complementing the rage of bars, Cairns Casino also offers 4 outstanding dining options including their award-winning signature fine dining,
    Tamarind Restaurant as well as Flinders Bar & Grill and the authentic flavours of Chinese
    cuisine at both Café China Restaurant and Noodle Bar. Whether catching up with friends, dancing the night away or simple soaking up
    the excitement of the gaming floor, each bar offers a unique ambiance to suit any
    mood as well as an impressive selection of local and international beers, wine and spirits, hand-crafted cocktails and even hot beverages.

    References:
    https://blackcoin.co/complete-list-of-las-vegas-casinos/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here