आगरा दीवानी कोर्ट से साथी को छुड़ा ले गये चार बदमाश

0
164

यूपी के आगरा में अति सुरक्षित दीवानी न्यायालय परिसर में बुधवार को चार बदमाश पुलिस पर हमलाकर एक गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय को छुड़ा ले गए। बदमाशों के हमले में एक सिपाही भी घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चार साथियों की मदद से दीवानी अदालत परिसर से सिपाही के सिर पर ईंट मारकर विनय भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। विनय बरहन क्षेत्र से पकड़ा गया था। उसे जेल से डकैती कोर्ट में पेश करने के लिए लाया गया था। विनय, फ़िरोजाबाद का रहने वाला है और बरहन से जेल भेजा गया था। जेल से तारीख पर बुधवार की सुबह उसे डकैती कोर्ट लाया गया था। अदालत परिसर में विनय के चार साथी पहले से मौजूद थे। सिपाही पर हमला बोलकर वे विनय को छुड़ा ले गए। विनय की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। एक टीम फ़िरोज़ाबाद गई है। दूसरी टीम बरह की तरफ गई है। पूरे जिले में नाकाबंदी करा दी गई है।

Previous articleVideo: इंद्र देव को खुश करने के लिए भाजपा विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष को कीचड़ से नहलाया
Next articleबागपत में नकदी लूट कर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here