नौसेना के जहाज़ में हुआ विस्फोट, 3 कर्मचारियों ने गंवाई जान

0
206

मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में मंगलवार को एक हादसे के दौरान नौसेना के तीन कर्मचारियों की अपनी जान गंवा दी है। यह हादसा आईएनएस रणवीर पर हुआ था जिसके अंदर के एक कंपार्टमेंट में विस्फोट हो गया। जानकारी के अनुसार विस्फोट होते ही जहाज के कर्मचारियों ने स्थिति को काबू में लाने की कोशिश शुरू कर दी थी। दुर्घटना में किसी अन्य वस्तु के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

आईएनएस रणवीर एक जंग का जहाज है और यह भारतीय नौसेना के राजपूत श्रेणी के 5 विनाशक जहाजों में से चौथा जहाज हैं। आईएनएस रणवीर को अक्टूबर 1986 में नौसेना में शामिल किया गया था। आईएनएस रणवीर 30 अधिकारियों और 310 नाविकों के एक दल द्वारा चलाया जाता है।

Previous articleभाजपा से छत्रपाल गंगवार और बहोरनलाल मौर्य को मिला टिकट
Next articleजेल में बंद आजम खान भी लड़ सकते हैं चुनाव, बेटे अब्दुला का भी टिकट लगभग फाइनल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here