Delhi Weather: दिल्ली में साफ हुआ आसमान, न्यूनतम तापमान सामान्य से कम

0
276

नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार की सुबह खुशग़वार रही और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। साक्षेप आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 87 फीसदी रहा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिन में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। विभाग के मुताबिक, शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से तीन डिग्री ज्यादा है। रविवार को न्यूनतन तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

Previous articleUttarakhand Assembly Election: उत्तराखंड की सभी सीटों पर 11 बजे तक 20.97 प्रतिशत हुआ मतदान
Next articleयूपी में बड़ा हादसा: बरेली में मतदानकर्मी समेत तीन की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here