Uttarakhand Election: छह साल के लिए भाजपा से निकाले गए कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

0
302
harak singh rawat new
harak singh rawat new

देहरादून। उत्तराखण्ड में भारतीय जनता पार्टी ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को छह वर्ष के लिए पार्टी से निकाल दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक के हवाले से पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि अनुशासनहीनता के कारण डॉ. रावत पार्टी से निकाल दिया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि श्री रावत पूर्व में कई बार दल बदल करने के साथ ही, प्रायः विवादित बयानबाजी करते रहे हैं। वर्ष 2016 में कांग्रेस सरकार में भी मंत्री रहते हुए उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री और सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश कर सरकार को गिरा दिया था। इसके बाद, 09 विधायकों के साथ भाजपा में चले गए। वर्ष 2017 में राज्य की भाजपा सरकार में भी इन्हें मंत्री बनाया गया। यहां भी कई बार उनपर हठबंदी के आरोप लगे।

Previous articleUP Election: योगी ने BJP के उम्मीदवारों की लिस्ट को बताया सामाजिक न्याय का प्रतीक, सपा की सूची पर बोला हमला
Next articleUP Election: यूपी में 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP, 150 प्रत्याशियों की जारी की पहली लिस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here