UP Election: यूपी में 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP, 150 प्रत्याशियों की जारी की पहली लिस्ट

0
678
aap
aap

लखनऊ। आम आदमी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए 150 उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को जारी कर दी। पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद ने यहां पार्टी के प्रदेश दफ्तर में सूची जारी करते हुए कहा कि आज जारी सूची में 55 उम्मीदवार ओबीसी, 31 अनुसूचित जाति, 36 ब्राहृमण, मुस्लिम अल्पसंख्यक 14, कायस्थ छह, व्यापारी वर्ग के सात उम्मीदवारों को जगह दी गई। इनके चयन में उनकी साफ सुथरी छवि और लोकप्रियता को ध्यान में रखा गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश की सभी 403 सीटों पर भ्रष्टाचार, महंगाई, गरीबी और रोजगार के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी मुफ्त बिजली, पानी, बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य चिकित्सा के वादे पर कायम है। अब तक प्रदेश की जनता भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा के झूठे वादों पर छली गई है लेकिन आप की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। इसे दिल्ली के लोग बेहतर समझते हैं।

Previous articleUttarakhand Election: छह साल के लिए भाजपा से निकाले गए कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप
Next articleपहाड़ों पर बर्फबारी ने उत्तर भारत में बढ़ाई गलन, जानें दिल्ली का तापमान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here