भाजपा सिर्फ वादे करती है, विकास नहीं: बसपा सुप्रीमो मायावती

0
230
mayawati
mayawati

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के कविनगर रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा को कटघरे में खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में विकास की जगह केवल घोषणाएं और शिलान्यास हुए। सपा के राज में गुंडों और माफियाओं का राज रहा। यूपी में दोनों के शासनकाल में जनता दुखी रही।
सपा राज में दंगों का जिक्र करते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा कि सपा सरकार में दंगों और अपराध के बोलबाला होने से जनता त्रस्त थी। सपा सत्ता के सत्ता में होने पर दलित व पिछड़ों के साथ सौतेला व्यवहार होने के साथ संतों और महापुरुषों का अपमान हुआ।  

कोर्ट के निर्णय की आड़ में अनुसूचित वर्ग के अधिकारियों का शोषण, शुल्क प्रतिपूत्ति रोकने, कांशीराम विश्वविद्यालय का नाम, भूमि खरीद का नियम के साथ लखनऊ में भीमराव अम्बेडकर पार्क का नाम बदल दिया गया। अखिलेश यादव की सरकार में कमजोर वर्ग की जमीन को हथियाने का काम किया गया। सपा की नीतियां दलित विरोधी रही हैं।

Previous articleअमित शाह ने लोनी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में की जनसभा, जानिये क्या बोले केन्द्रीय गृह मंत्री
Next articleAIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर हुआ जानलेवा हमला, गाड़ी पर दिखे गोलियों के निशान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here