UP Assembly Elections: अखिलेश ने मुठ्ठी में अनाज लेकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का लिया संकल्प

0
279

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का दावा है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को हरा कर किसानों पर हुए अत्याचार का बदला लेंगे जिसके लिए उन्होंने आज हाथ में गेहूं और चावल लेकर संकल्प लिया है साथ ही उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने किसानों को गाड़ी से कुचला उन्हें सत्ता से बेदखल करेंगे। उन्होंने यह संकल्प सपा कार्यालय में किसानों की मौजूदगी में लिया।

अखिलेश यादव ने वादा किया कि प्रदेश में सपा की सरकार आई तो सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाएगा। गन्ना किसानों को 15 दिन में भुगतान किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो इसके लिए फार्मर्स रिवॉल्विंग फंड बनाएंगे। साथ ही 300 यूनिट बिजली फ्री होगी और मुफ्त सिंचाई की सुविधा भी दी जाएगी।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता में आने पर किसानों पर लगे सभी मुकदमे वापस लिए जाएंगे और जिन किसानों ने आंदोलन के दौरान जान गंवाई उनके परिजनों को 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा हर वो काम करेगी जिससे किसानों में खुशहाली आए।
भाजपा पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी क्यों नहीं की? उन्होंने वादा किया था कि 2022 में किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी पर अब तक इस वादें को पूरा नहीं किया गया बल्कि डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए गए। भाजपा को यह भी बताना चाहिए कि उन्होंने अभी तक कितनी स्मार्ट सिटी बनाई है?
किसानो को समय से खाद नहीं मिल रही है। किसान परेशान हैं और जिन लोगों ने किसानों को कुचलकर मार दिया उन्हें संरक्षण दिया। उन्होंने किसानों से भी अपील की है कि अन्न संकल्प लें और भाजपा को सत्ता से हटा दें।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि हम भाजपा द्वारा घोषणा पत्र जारी करने के बाद अपना घोषणा पत्र जारी करेंगे। सपा के घोषणा पत्र में किसानों व युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं शामिल होंगी।

Previous articleसीएम भूपेश बघेल के खिलाफ नोएडा में मुकदमा दर्ज, निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर उठाएं सवाल
Next articleआप का कैंपेन सांग लॉन्च, सांग के ज़रिए यूपी में करेगी प्रचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here