UP Election: योगी ने BJP के उम्मीदवारों की लिस्ट को बताया सामाजिक न्याय का प्रतीक, सपा की सूची पर बोला हमला

0
524
yogi new
yogi new

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची को सामाजिक न्याय का प्रतीक बताया है। योगी ने रविवार को अपनी प्रतिक्रिया में कहा, भाजपा की पहली लिस्ट सामाजिक न्याय की प्रतीक है। भाजपा के सबका साथ, सबका विकास के नारे को सार्थक करती हुई दिखाई देती है।

गौरतलब है कि भाजपा ने शनिवार को पहले दो चरण के चुनाव पाली 105 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची दिल्ली में जारी की थी। सूची में इन उम्मीवारों क अलावा योगी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी शामिल किया गया है। इसमें योगी को गोरखपुर शहर और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सिराथू विधानसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि सपा की सूची में कैराना और मुजफ्फरनगर के दंगाइयों को टिकट दिया गया है। योगी ने कहा कि पेशेवर अपराधियों को सत्ता में लाकर, सत्ता को शोषण का जरिया बनाना ही सपा का सामाजिक न्याय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा की सूची से यह बात साफ तौर पर झलकती है।

Previous articleयूपी के नौ जिलों से पुलिस ने बड़ी मात्रा में पकड़ी जहरीली शराब, 714 लोग गिरफ्तार
Next articleUttarakhand Election: छह साल के लिए भाजपा से निकाले गए कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here