हेट स्पीच मामले में गिरफ्तार यति नरसिंहानंद को 14 दिन की जेल

0
246
yatintranad
yatintranad

देहरादून। हरिद्वार की एक अदालत ने हाल में धर्मसंसद का आयोजन कराने वाले यति नरसिंहानंद को रविवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हरिद्वार पुलिस थाने के थानाध्यक्ष रकिंदर सिंह कठैत ने बताया कि नरसिंहानंद को रोशनाबाद जेल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 295 (क) और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यूपी के गाजियाबाद में डासना मंदिर के मुख्य पुजारी नरसिंहानंद को गंगा तट पर सर्वानंद घाट से शनिवार रात गिरफ्तार किया गया था जहां वह धर्म संसद मामले में एक अन्य आरोपी जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी की गिरफ्तारी के विरोध में सत्याग्रह कर रहे थे। हिंदू धर्म ग्रहण करने के बाद अपना नाम बदलकर त्यागी बने रिजवी भी जेल में हैं। नरसिंहानंद ने हरिद्वार में 17 से 19 दिसंबर तक धर्म संसद का आयोजन किया था जहां कुछ वक्ताओं ने मुसलमानों के खिलाफ कथित तौर पर घृणा फैलाने वाले भाषण दिए थे। धर्म संसद घृणा भाषण मामले में हरिद्वार में नरसिंहानंद और त्यागी सहित 10 से ज्यादा लोगों के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं। मामले की जांच विशेष जांच दल कर रहा है।

Previous articleUP Election: 2017 से पहले प्रत्याशी को जेल या फिर बेल, अनुराग ठाकुर ने समझाया क्या हैं सपा के समाजवाद के असली खेल
Next articleयूपी के नौ जिलों से पुलिस ने बड़ी मात्रा में पकड़ी जहरीली शराब, 714 लोग गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here