क्या करहल की सीट से चुनाव लड़ेंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ?

0
265

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के आसार है। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सूत्रों का कहना है कि अखिलेश यादव करहल की सीट से चुनाव पर दावेदारी कर सकते हैं।

समाजवादी पार्टी के जिला संगठन ने पार्टी अध्यक्ष को प्रस्ताव भेजा जिसके बाद सपा का एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने मांग की है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष करहल सीट से ही कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप चुनाव लड़ें।

सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अखिलेश यादव ने प्रतिनिधि मंडल की बात को गंभीरता से सुनने के बाद कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं की कद्र की जाएगी। लेकिन वह आजमगढ़ के कार्यकर्ताओं की भी राय लेंगे। एक सप्ताह में वह चुनाव लड़ने के संबंध में अपना निर्णय बताने वाले है।

Previous articleसंभल कर लें कोरोना की दवाएं, वरना घट सकती है इम्युनिटी, जानें क्या बरतें सावधानी
Next articleकोरोना प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए कुछ निर्देश, कोरोना वारियर्स का भी किया अभिनन्दन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here