up news: योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में जनसभा को किया संबोधित, इन दो जगहों में रोपवे बनाने की कही बात

0
399

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज चित्रकूट जिले में पहुंचे जहा उन्होंने राजापुर में रामायण शोध संस्थान और वाल्मीकि आश्रम में रोपवे बनाने की बात कही। सुरक्षा का मुद्दा उन्होंने उठाया और कहा कि सपा और बसपा डकैतों के साथ रहे हैं। आतंकवाद और दंगाई समर्थक ही सपा है। भाजपा यहां पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे एयरपोर्ट और डिफेन्स कॉरिडोर बना रही है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 के पहले बिजली वितरण में भेदभाव किया जाता था अब ऐसा नहीं होता है। होली और दिवाली में जरूरतमंदों को निशुल्क गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। चित्रकूट और मानिकपुर दोनों सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।

प्रदेश में एक दमदार सरकार की जरूरत है। पहले की सरकारें सरकारी धन में डकैती करती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुलडोजर से एक्सप्रेस-वे भी बनता है और माफियाओं को रगड़ने से सरकार चलाने के लिए पैसा भी आता है।

Previous articleअयोध्या दौरे पर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, राम जन्मभूमि में साधु-संतों से की मुलाकात
Next articleup crime news: घर से भागे प्रेमी जोड़े का पेड़ से लटका मिला शव, जानिये क्या है पूरा मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here