up election: वाराणसी की सपा गठबंधन रैली में बोले शिवपाल यादव: सपा को जिताये और भाजपा को सत्ता से हटाए

0
272

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब अंतिम चरण के लिए प्रचार हो रहा है। इसके लिए सभी दलों के दिग्गजों ने ताकत झोंक दी है। सभी दलों के दिग्गजों ने वाराणसी को ही केंद्र बनाया है। रिंग रोड किनारे ऐढ़े गांव में आज सपा गठबंधन की रैली है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल यादव ने कहा कि जनता के कहने पर और भाजपा को हराने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ मतभेद खत्म किए हैं। उन्होंने कहा कि अब जनता की बारी है कि भाजपा को सत्ता से हटाएं।

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने अपने अंदाज में भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर भाजपा को घेरा। कहा कि जब मैं अरविंद राजभर के नामांकन में जा रहा था तब भाजपा के गुंडों ने हमारे ऊपर जानलेवा हमला किया। मैंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा मैं रहूं या न रहूं सामाजिक न्याय के आंदोलन को जारी रखना।

Previous articleagriculture news: अंगूर उत्पादन में गिरावट के चलते किशमिश के भाव छू रहे है आसमान
Next articleukraine crisis: पीएम मोदी ने की यूक्रेन से लौटे छात्रों से मुलाकात, भविष्य का ख्याल रखने का दिया आश्वासन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here