महाराजगंज में हुआ सड़क हादसा, सांसद पंकज चौधरी के बेटे रोहन चौधरी हुए घायल

0
516

उत्तर प्रदेश के महराजगंज में कल रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक कार गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में महाराजगंज सांसद और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के बेटे रोहन चौधरी घायल हो गए। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के पुत्र रोहन चौधरी की गाड़ी शनिवार रात में धरमौली गांव के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई, जिससे वह घायल हो गए। उनके साथ गाड़ी में बैठे तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया।

शनिवार की रात में श्यामदेउरवा थाना इलाके के परतावल कप्तानगंज मार्ग पर घरमौली गांव के सामने यह हादसा हुआ। गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के बेटे रोहन चौधरी की गाड़ी टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

इस दुर्घटना में रोहन चौधरी एवं उनके साथ तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। वह साथियों के साथ गोरखपुर अपने घर जा रहे थे। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।

Previous articleयूपी में नाईट कर्फ्यू का समय हुआ कम, अब 11 बजे तक खुल सकती है बाजार
Next articleभाजपा के लोग अपनी संकीर्ण मानसिकता छोड़ें, तभी देश का भला संभव : मायावती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here