धर्म और जाति की नहीं, विकास की राजनीति करती है कांग्रेस: प्रियंका गांधी वाड्रा

2
883

आज महाराजगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि धर्म, जाति की राजनीति नहीं, कांग्रेस विकास की राजनीति करती है। बेरोगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने कुछ काम नहीं किया। यूपी का किसान बदहाल है। छुट्टा पशु फसलों को बर्बाद कर दे रहे हैं, लेकिन सरकार के पास इसका कोई समाधान नहीं है। कांग्रेस की सरकार बनी, तो छुट्टा पशुओं की देखभाल करने वाले को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। भाजपा सरकार ने रोजगार मिलने वाली संस्थाओं को बेच डाला गया।

यह कहना है कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का। वह शनिवार को पंचायत इंटर कॉलेज परतावल, फूलमनहां इंटर कॉलेज फरेंदा, महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज बुद्धनगर अड्डा बाजार में जनसभा को संबोधित कर रही थीं। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहा है। घोषणा पत्र में किए सारे वादे को कांग्रेस पूरा करेगी। समाज के हर वर्ग के हित के लिए कांग्रेस काम करेगी। नौजवानों के लिए रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।

Previous articleUttarakhand News: हाईकोर्ट ने भरतरी के तबादले पर उत्तराखंड सरकार से जवाब मांगा
Next articleup accident news: बारात से लौट रहे 5 युवकों की सड़क हादसे में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here