UP Election Result 2022: योगी के गृह जिले गोरखपुर में भाजपा को आठ सीटों पर बढ़त

0
256

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपने शहर गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नौ विधान सभा सीटों में से आठ पर बढ़त बना ली है जबकि कैम्पियरगंज विधानसभा सीट भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह लगभग तीन हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। जिले में महत्वपूर्ण सीट गोरखपुर दृशहर विधान सभा सीट के प्रत्याशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चौथे चक्र की मतगणना में 12 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं जबकि प्रतद्विन्दी सपा की उम्मीदवार सुभावती शुक्ला को 4290 वेाट मिल हैं और योगी को 16569 मत मिले हैं।

गोरखपुर ग्रामीण में भाजपा प्रत्याशी विपिन सिंह ने दो चक्र मतगणना पूरा होने के बाद सपा उम्मीदवार विजय बहादुर यादव से तीन हजार वोटों से बढत बना ली है। पिपराइच में भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र पाल सिंह अपने निकटतम प्रतद्विन्दी सपा के अमरेन्द्र निषाद से आगे चल रहे हैं तो बांसगाव में भाजपा के विमलेश पासवान, खजना और चल्लिूपार में भाजपा के प्रत्याशियों ने बढत बना ली है।

Previous articleगेमचेंजर : बजट में भूपेश सरकार का मास्टर स्ट्रोक,पुरानी पेंशन बहाल
Next articleUP Election Result 2022: रुझानों में भाजपा 249 और सपा 111 सीट पर आगे, जानें अखिलेश की सीट का हाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here