प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भूपेन्द्र सिंह ने योगी मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा, कौन लेगा उनकी जगह?

0
188

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बनाये गये भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने राज्य सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। सिंह ने सोमवार को यहां स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था। नई जिम्मेदारी संभालने के बाद सिंह ने योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।

सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए ट्वीट कर कहा, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व के सम्यक निर्वहन के लिए मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दिया। अपने प्रथम तथा द्वितीय कार्यकाल में क्रमशः राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा कैबिनेट मंत्री, के रूप में प्रदेश की जनता की सेवा के लिए अवसर प्रदान करने तथा समय- समय पर दिए गए निर्देशों के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का एवं अनेक अवसरों पर प्रेरणादाई मार्गदर्शन व आशीर्वचन के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार। गौरतलब है कि सिंह को योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। प्रदेश में पार्टी के संगठन की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

Previous articleयूपी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करें मंत्री : सीएम योगी
Next articleप्राइवेट स्कूलों की फीस प्रतिपूर्ति की प्रति वर्ष समीक्षा करे यूपी सरकार: हाईकोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here