भूपेंद्र सिंह चौधरी बने यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष, जेपी नड्डा ने लगाई मुहर

0
225

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के सदस्य एवं पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने गुरुवार को यहां बताया कि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने जाट समुदाय से आने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक प्रमुख नेता भूपेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश और श्री राजीव भट्टाचार्य को त्रिपुरा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। एक अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को हिमाचल प्रदेश में पार्टी का विधानसभा चुनाव प्रभारी तथा श्री देवेन्द्र सिंह राणा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Previous articleयमुना और बेतवा नदी का कहर, सीएम योगी ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश
Next articleट्विन टावर: नोएडा पुलिस ने 26 से 31 अगस्त तक ड्रोन के इस्तेमाल पर लगाई रोक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here