योगी के बाद चुनावी रण में उतरेंगे अखिलेश यादव! जानें कहां से चुनाव लड़ने के लग रहे कयास

0
249
akhilesh yadav
akhilesh yadav

लखनऊ। यूपी के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी किस्मत आजमा सकते हैं। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगले एक दो दिनों में यह तय हो जाएगा कि अखिलेश किस सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। समझा जाता है कि अखिलेश आजमगढ़ या कन्नौज जिले की किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। फिलहाल वह आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर शहर सीट से चुनाव लड़ने की भारतीय जनता पार्टी की घोषणा के बाद ही अखिलेश को भी चुनाव मैदान में उतारने पर सपा में मंथन शुरू हो गया था। गौरतलब है कि अगर अखिलेश चुनाव लड़ते हैं, तो यह उनका पहला विधानसभा चुनाव होगा। इससे पहले 2012 में यूपी का मुख्यमंत्री बनने के बाद वह विधान परिषद के रास्ते विधान मंडल के सदस्य बने थे।

Previous articleआज भाजपा में शामिल हो सकती हैं मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव
Next articleUP Election: भाजपाई हुईं मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव, दिल्ली में थामा भाजपा का दामन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here