राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात महिला पुलिसकर्मियों को वीडियो रील बनाना पड़ा भारी, चार सस्पेंड

0
215

अयोध्या में राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात चार महिला पुलिसकर्मियों को भोजपुरी गाने पर वीडियो रील बनाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राम जन्म भूमि की सुरक्षा में तैनात चार महिला पुलिसकर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है जिसमें वे एक भोजपुरी गाने पर नृत्य करती दिख रही हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों महिला सिपाहियों कविता पटेल, कामिनी कुशवाहा, कशिश साहनी और संध्या सिंह को बृहस्पतिवार को निलंबित करने के आदेश दिए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) पंकज पांडे की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

Previous article30 साल पुराने मामले में मुख्तार समेत दो को 10-10 साल की सजा
Next articleबरेली में किशोरी से दुष्कर्म करने के दोषी को 16 साल की जेल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here