नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और कई अन्य नेता उत्तर प्रदेश विधानसभा के पांचवें चरण के चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाए गए हैं, हालांकि इसमें ‘जी 23’ समूह के किसी नेता को स्थान नहीं मिला है। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को शुक्रवार को 30 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी है। इस सूची में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम नहीं हैं। सूत्रों का कहना है कि स्वास्थ्य संबंधी कारण और कोविड महामारी के चलते दोनों नेता प्रचार के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे, जिस वजह से इनके नाम शामिल नहीं है।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की पहले की सूचियों में पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद का नाम शामिल था, हालांकि पांचवें चरण के लिए सूची में नहीं है। गुलाम नबी आजाद कांग्रेस के उन 23 प्रमुख नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने अगस्त, 2020 में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस में संगठन चुनाव करवाने की मांग की थी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।
I’m extremely inspired together with your writing talents and also with the structure in your blog. Is this a paid topic or did you modify it yourself? Either way keep up the nice high quality writing, it’s uncommon to peer a great blog like this one nowadays!