पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहुंची लखनऊ, सपा के लिए करेंगी वोट की अपील

0
254

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को लखनऊ आ गई हैं। एयरपोर्ट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनका स्वागत किया। वह हजरतगंज के एक होटल में रुकी है। मंगलवार को सपा अध्यक्ष के साथ प्रेस कांफ्रेंस करेंगी और वर्चुअल रैली को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वाराणसी जाएंगी।

दो दिवसीय दौरे पर आई ममता बनर्जी का सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी आदि नेताओं ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। यहां से उन्हें लेकर होटल पहुंचे। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनावी हालात पर चर्चा की। मंगलवार दोपहर 12 बजे ममता बनर्जी सपा प्रदेश कार्यालय में अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करेंगी। इसके बाद वर्चअल रैली को भी संबोधित करेंगी। इसे लेकर प्रदेश कार्यालय के लॉन में तैयारी की गई है। यहां से वह वाराणसी जाएंगी।

Previous articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल में आया बदलाव, जानिये क्या है वजह
Next articleUP Election BJP manifesto : बीजेपी के घोषणापत्र में कई बड़े ऐलान, जानिए स्कूटी से लेकर सिलेंडर और क्या-क्या फ्री देगी बीजेपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here