आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में विशेष अभियान समूह (एसओजी) और सिकंदरा थाने की पुलिस ने ईरानी गिरोह के सरगना सहित छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरोह के सदस्य पुलिसकर्मी बनकर लोगों को जांच का डर दिखाते थे तथा गहने एवं नकदी अपने हाथ में लेते थे और फिर फरार हो जाते थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किये गये बदमाशों में हुसैनी गिरोह का सरगना शामिल है। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ तीस से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से 33 हजार रुपये, सोने के गहने और बाइक बरामद हुई हैं और वे सभी मुंबई के रहने वाले हैं।
Good post! We will be linking to this particularly great post on our site. Keep up the great writing