महिलाओं के खिलाफ सभी अपराधों पर तमाशबीन क्यों बनी है भाजपा सरकार, मणिपुर घटना सांसद डिंपल ने साधा निशाना

0
127

समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद डिंपल यादव ने मणिपुर में जारी हिंसा के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को घेरा और पूछा कि वह महिलाओं के खिलाफ सभी अपराधों पर तमाशबीन क्यों बनी हुई है। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट से सपा सांसद डिंपल ने बृहस्पतिवार को एक ट्वीट में कहा, भाजपा सरकार मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ भयानक अपराधों के अपराधियों के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है? भाजपा सरकार महिलाओं के खिलाफ सभी अपराधों के लिए केवल मूकदर्शक क्यों बनी हुई है? भारत की महिलाओं के प्रति भाजपा की मानसिकता क्या है? सरकार अधिकांश महत्वपूर्ण मुद्दों पर चुप क्यों है?

Previous articleसरकार के पास जरूरतमंद के इलाज के लिए धन की कमी नहीं : सीएम योगी आदित्यनाथ
Next articleमणिपुर की घटना को लेकर अब जो राजनीति की जा रही वह अनुचित : मायावती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here