नई दिल्ली। आज देश के अधिकतर हिस्सों में दीपों का पर्व दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस पर्व को लेकर हर एक भारतीय के मन में खुशी और उल्लास का माहौल है। दीपों के इस त्योहार पर किसान भाइयों को इंतजार है कि क्या उनके खाते में आज 2-2 हजार रुपये क्रेडिट होंगे। दरअसल, किसान भाइयों को PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त का इंतजार है।इससे पहले किसानों को आस थी कि शायद धनतेरस के दिन उनके खाते में पैसे आएंगे। लेकिन उस दिन उनके खाते में 21वीं किस्त का पैसा नहीं आया था। ऐसे में यह इंतजार आज यानी दीपावली के मौके तक आ पहुंचा है। अब सवाल यह है कि क्या केंद्र की मोदी सरकार किसानों के खाते में दीपावली के पर्व पर 2-2 हजार भेजेगी? आइए जानते हैं कि आखिर लेटेस्ट स्टेटस क्या है?

