Weather Update: पश्चिमी यूपी में बड़ा ठंड का प्रकोप, बारिश के साथ ओले के गिरने की भी संभावना

1
328

पहाड़ों पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते वेस्ट यूपी में मौसम एक बार फिर से पलटी मार रहा है। गुरुवार और शुक्रवार से मौसम में काफी बदलाव दिखाई दिया। बताया गया कि अभी तीन दिन तक बारिश और तेज हवा के चलने के भी आसार हैं। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।

इस माह की शुरुआत ही कड़ाके की ठंड के साथ हुई है। बुधवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ था। दिन में हवा भी चली और हल्की धूप भी निकली। शाम के समय आसमान पर बादल छाए रहे। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि दिन का तापमान सामान्य रहा है। जहां गुरुवार को हल्की बारिश हुई तो वहीं शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहे। 

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पहाड़ों पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते वेस्ट यूपी में भी मौसम बिगडेगा और ठंड का दौर अभी एक सप्ताह तक बना रहेगा।

Previous articleपिछले 24 दिनों में गोरखपुर पुलिस जब्त कर चुकी है 4 करोड़ से भी अधिक की ड्रग्स
Next articleUttarakhand Assemble Election: भाजपा को उत्तराखंड में मोदी फैक्टर फिर पहुंचाएगा फायदा? जानें 70 विधानसभा सीटों का समीकरण

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here