उत्तराखंड उपचुनाव : बागेश्वर सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार, कांग्रेस को फिर मिली करारी हार

0
167

उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य की बागेश्वर विधानसभा सीट अपने पास बरकरार रखी है, जहां शुक्रवार को घोषित परिणाम में उसकी प्रत्याशी पार्वती दास ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी कांग्रेस के बंसत कुमार को 2400 से अधिक मतों से पराजित किया। बागेश्वर की जिलाधिकारी और चुनाव अधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि दास के पक्ष में 33,247 मत पड़े जबकि कुमार केवल 30,842 मतदाताओं का समर्थन ही जुटा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को 2,405 मतों से विजय हासिल हुई।

बागेश्वर विधानसभा पर उपचुनाव पांच सितंबर को हुआ था और करीब 55.44 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। बागेश्वर सीट पर जीतने वाली दास इस विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार भाजपा विधायक रहे चंदन राम दास की पत्नी हैं। पुष्कर सिंह धामी सरकार में परिवहन मंत्री की जिम्मदेारी निभा रहे दास का इस वर्ष अप्रैल में बीमारी के कारण निधन हो गया था और इसी कारण रिक्त सीट पर उपचुनाव हुआ। पार्वती दास की जीत के साथ ही लगातार पांचवीं बार बागेश्वर सीट भाजपा के कब्जे में गयी है। दास और कुमार के अलावा तीन अन्य प्रत्याशियों ने भी बागेश्वर से चुनाव लड़ा था और तीनों की ही जमानत जब्त हो गयी।

Previous articleयूपी के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित
Next articleउपचुनाव परिणाम: घोसी पर फिर सपा का कब्जा, सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह को 42,759 वोटों से हराया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here