UP News: इस दिन होगा यूपी में मंत्रिमंडल का गठन, उपमुख्यमंत्री का मंत्रिमंडल में बने रहना है तय

104
619

भाजपा(bjp) ने उत्तर प्रदेश(uttar pradesh) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(cm yogi adityanath) के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार(new government) के मंत्रिमंडल के सदस्यों और विधान परिषद चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री भी रहेंगे। करीब बीस नए चेहरे भी शामिल होने की संभावना है। कार्यवाहक उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंत्रिमंडल में बने रहेंगे, जबकि डॉ. दिनेश शर्मा की भूमिका बदली जा सकती है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा(jp nadda), सीएम योगी आदित्यनाथ, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में हुई उच्चस्तरीय बैठक में विधान परिषद चुनाव में पार्टी के 36 उम्मीदवारों की सूची पर भी मुहर लगाई गई। पार्टी पदाधिकारियों संग कार्यकर्ताओं को भी चुनाव लड़ाया जाएगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, योगी मंत्रिमंडल के पहले चरण में शामिल होने वाले सदस्यों के नाम पर भी सैद्धांतिक सहमति हो गई है। मंत्रिमंडल में पीएम नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की झलक देखने को मिलेगी।

विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत में महिला वोट बैंक की बड़ी भूमिका रही है। लिहाजा महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देकर पार्टी महिलाओं की नई लीडरशिप भी खड़ी करेगी।

Previous articleHoli 2022: ठाकुर श्रीप्रियाकांत जू मंदिर में खेली गई 7 प्रकार की होली, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा रहा मंदिर का प्रांगण
Next articleUP Holi: मथुरा से लेकर काशी तक, हर जगह हवाओं में फैला दिखा होली का रंग, उत्साह से खिले दिखे लोगों के चेहरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here