यूपी नगर निकाय चुनाव: बस्ती में 38 हजार नए मतदाता करेंगे मतदान

0
209

बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के नगर निकाय चुनाव में इस बार 38 हजार से अधिक नए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि नगर निकाय चुनाव मे मतदाता सूची का पुनरीक्षण हो चुका है और सभी मतदान केन्द्रों पर सूची चस्पा कर दी गई है। इस बार 38 हजार 805 नए मतदाताओं को जोड़ा गया है। इसमे सबसे अधिक युवा मतदाता है।

नगर पालिका बस्ती मे 10 हजार 247 मतदाता, नगर पंचायत भानपुर मे 3961, नगर पंचायत बनकटी मे 3297, नगर पंचायत नगर में 6287, नगर पंचायत गनेशपुर मे 1000, नगर पंचायत गायघाट में 2023, नगर पंचायत मुण्डेरवा मे 2257, नगर पंचायत बभनान मे 1773, नगर पंचायत हर्रैया मे 2174, नगरन पंचायत कप्तानगंज में 2802, नगर पंचायत रूधौली मे 3961 नए मतदाताओं का नाम शामिल किया गया है।

Previous articleमायावती का दावा, बसपा सरकार जैसी बात मौजूदा भाजपा सरकार में नहीं
Next articleसपा का नहीं अब पूरा उत्तर प्रदेश भाजपा का गढ़ : भूपेन्द्र चौधरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here