up election news: महराजगंज में होगी पीएम मोदी की चुनावी जनसभा, योगी और अमित शाह निकालेंगे गोरखपुर में रोड शो

0
253

पीएम मोदी आज महराजगंज में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री की सभा सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के पीछे मैदान में होगी। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज होने वाला रोड शो ऐतिहासिक होगा। इसकी तैयारियों में भाजपा नेता जुटे हैं। रोड शो को सफल बनाने की जिम्मेदारी जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह को मिली है। वह गोरखपुर आ गए हैं। इससे पहले जलशक्ति मंत्री ने बरेली, झांसी, अयोध्या व प्रयागराज में सफल रोड शो कराया है।

छठवें चरण के चुनाव-प्रचार के लिए भाजपा ने ताकत झोंक दी है। इसके तहत ही 28 फरवरी को रोड शो कराया जा रहा है। यह रोड शो शहर और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरेगा। शहर विधानसभा क्षेत्र से योगी आदित्यनाथ और ग्रामीण से विपिन सिंह प्रत्याशी हैं।

इसी सिलसिले में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने शनिवार को बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक भी की और अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि रोडशो के प्रमुख महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता बनाए गए हैं। संख्या प्रमुख ओम प्रकाश शर्मा, सामग्री एवं फोटोग्राफी प्रमुख शशिकांत सिंह व शिवम पांडेय, रूट इंचार्ज के साथ स्वागत में देवेश श्रीवास्तव व अच्युतानंद शाही रहेंगे।

Previous articleUP Election 2022: विपक्ष पर बरसीं स्मृति ईरानी, बोलीं-सत्ता के लिए निर्दोष का खून बहाने वालों से सपा और कांग्रेस ने हाथ मिलाया
Next articleup election news: महराजगंज में जनसंपर्क के दौरान बोले पीएम मोदी: हर क्षेत्र में शक्तिशाली बनेगा भारत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here