up crime news: घर से भागे प्रेमी जोड़े का पेड़ से लटका मिला शव, जानिये क्या है पूरा मामला

0
267

यूपी के थाना खीरी क्षेत्र के गांव निजामपुर रामदास में गुरुवार देर रात एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव शुक्रवार सुबह खेत में नीम के पेड़ की एक ही डाल से लटके मिले। गांव में इस बात की खबर फैलते ही सनसनी मच गई। परिवारजन समेत पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रेमी युगल के आत्महत्या करने से उनके परिवारजन में कोहराम मचा है।

गांव निजामपुर रामदास निवासी चांदनीऔर प्रीतम उर्फ जग्गा के बीच बीते एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ही पासी बिरादरी के थे। उनका प्यार परवान चढ़ा तो दोनों के घर वालों को इस बात का पता चला। प्रेमी युगल को पहले यह नहीं लग रहा था कि परिवारजन उनके प्रेम प्रसंग का विरोध करेंगे, पर परिवारजन शादी को राजी नहीं हुए। चांदनी के परिवारजन ने तो उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। शुक्रवार को चांदनी की गोदभराई होनी थी। में प्रेमी प्रेमिका ने लगाई फांसी। गुरुवार रात को चांदनी अपनी बहन के साथ सोई हुई थी। आधी रात के बाद दो बजे के करीब चांदनी अपने घर से चुपचाप निकल पड़ी। कुछ देर बाद बहन की आंख खुली तो चांदनी घर से गायब थी।

Previous articleup news: योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में जनसभा को किया संबोधित, इन दो जगहों में रोपवे बनाने की कही बात
Next articleUP Election 2022: कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय 24 घंटे तक नहीं कर पाएंगे चुनाव प्रचार, निर्वाचन आयोग ने लगाई रोक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here