मैनपुरी में जनसभा को संबोधित करते नज़र आएँगे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, CM के आने से प्रशासन हुआ अलर्ट

0
681

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मैनपुरी में रहेंगे। वह जिले की किशनी विधानसभा क्षेत्र के गांव पतारा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। रविवार को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जारी होने के बाद भाजपा नेता तैयारियों में जुटे रहे। वहीं, प्रशासन भी सुरक्षा के इंतजाम करने में लगा रहा। उधर, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा नगर के फिरोजाबाद के टूंडला स्थित ठाकुर बीरी सिंह डिग्री कॉलेज मैदान में जनसभा करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की सूचना पर प्रशासन अलर्ट हो गया है। आचार संहिता लागू होने से केवल सुरक्षा व्यवस्था ही प्रशासन के जिम्मे है। इसके चलते डीएम अविनाश कृष्ण सिंह और एसपी एके राय ने निरीक्षण किया। उन्होंने यहां सुरक्षा के इंतजाम देखे। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

Previous articleयूपी में दूसरे चरण का मतदान जारी, 55 विधानसभा सीटों पर वोट देंगे मतदाता
Next articleसरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदार पर हुआ मुकदमा दर्ज, जानिये क्या है पूरा मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here