अमेठी में अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाड़ी से वार कर व्यक्ति की हत्या की, महिला घायल

0
51

अमेठी। जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात लोगों ने 55 वर्षीय व्यक्ति की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अमेठी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) इलमारन जी. ने बताया कि मुंशीगंज थाना क्षेत्र के रामदैपुर गांव में रविवार रात को राम सजीवन और धनराजी (58) घर के बरामदे में सो रहे थे कि अचानक अज्ञात लोगों ने उन पर धारदार हथियार और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों को अमेठी के जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने राम सजीवन को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप में घायल धनराजी को इलाज के लिए लखनऊ के अस्पताल भेजा गया। एसपी ने बताया कि परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना का कारण अभी ज्ञात नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Previous articleपत्नी और दो बेटों की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव
Next articleजीवन में सफल बनने के लिए शिक्षित और ज्ञानी होना महत्वपूर्ण है: सीएम योगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here