सोनभद्र में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

0
42

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत और तीन अन्य के घायल होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से शुक्रवार को ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र जनपद में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इसी पोस्ट में कहा गया ,” मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगतों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित करने के साथ ही आपदा में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं।” राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में बहुआर गाँव के बल्होर टोले की महिलायें बुधवार शाम अपने घर से दूर खेत में काम कर रही थीं, तभी वे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। पुलिस सूत्रों के अनुसार इनमें से दो महिलाओं की पहचान 48 वर्षीय फुलवा और 40 वर्षीय महाराजी के रूप में हुई, जिन्हें अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया। इस हादसे में तीन अन्य महिलाएं घायल हो गयीं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और बृहस्पतिवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई।

Previous articleभाजपा को सत्ता से हटाने को सपा करेगी क्रांति : शिवपाल
Next articleयूपी के ताकतवर नेता राजा भैया की पत्नी की उत्तराखंड सरकार ने जब्त की जमीन