भाजपा धर्म और जाति आधारित पर राजनीति करना चाहती है: नरेश उत्तम

0
175

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास का नारा देकर जनता को धोखा दे रही है। उत्तर प्रदेश में आम आदमी और किसान बेहद परेशान है और आम जनता समाजवादी पार्टी की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। उन्होंने कहा कि इस बार जनता समाजवादी पार्टी भाजपा को हटाने का मन बना चुकी है।

बरेली मुरादाबाद विधान परिषद निर्वाचित क्षेत्र से अपने प्रत्याशी के पक्ष में बुधवार को प्रचार करने पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आवारा पशुओं के लिए ठोस नीति बनानी चाहिए, ताकि किसानों की फसले ना चौपट हो। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जानबुझकर आवारा पशुओं पर कोई ठोस नीति नहीं बना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म और जाति आधारित राजनीति करना चाहती है। भाजपा पूरे देश और प्रदेश में माहौल खराब करना चाहती है। वह फर्जी और सिर्फ हवा हवाई बातें कर रही है।

Previous articleपरीक्षा को उत्सव के रूप में मनाएं एग्जाम वारियर्स : डीसीपी रोहित
Next articleसीएम योगी ने गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी के प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here