पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, पति ने दोनों की हत्या कर किया सरेंडर

0
153

यूपी औरैया जिले के सहायल क्षेत्र में पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख कर आक्रोशित एक व्यक्ति ने दोनो की ईट से कुचल कर हत्या कर दी और बाद में घटना की सूचना फोन कर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि क्षेत्र की ग्राम पंचायत बादशाहपुर छौंक के मजरा नंदपुर निवासी शोभाराम दोहरे (32) राजम्त्रिरी का काम करता था। उसकी पत्नी रागिनी (28) का गांव के ही सिंकू यादव (20) के साथ कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ ग्रामीणों ने इसकी जानकारी शोभाराम को दी।

बुधवार मध्य रात्रि के करीब उसने छत पर पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। उसने आक्रोश में आकर पास में पड़ी ईंट उठाकर सबसे पहले दोनों के सिर बार किया जिससे दोनों बेहोश हो गये। जिसके बाद शोभराम ने दोनों को बांधकर उनके मुंह को ईंट से बुरी तरह कुचला। फिर तब तक दोनों को पीटा जब तक उनकी मौत नहीं हो गयी। पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या करने के बाद शोभाराम ने रात करीब तीन बजे डायल 112 पर काल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक चारू निगम, सीओ सदर कई थानों के पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। जहां पर उन्होंने हत्यारोपी शोभाराम को हिरासत में ले लिया। एसपी ने बताया कि मृतक सिंकू के परिजन तहरीर दे रहे हैं। नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आगे विधिक कार्रवाई की जायेगी।

Previous articleनगरीय विकास का मॉडल होगी अयोध्या : सीएम योगी
Next articleकुशीनगर में हादसा: घर में लगी आग से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here