russia-ukraine crisis: यूक्रेन में अब भी फंसे है यूपी के 1980 नागरिक, सरकार से लगाई मदद की गुहार

0
524

यूक्रेन में अभी भी यूपी के करीब 1980 लोग फंसे हुए है जिन्होंने सरकार से घर वापसी की गुहार लगाई है। इनमें बड़ी संख्या में छात्र हैं। इनमें से तीन फ्लाइट से अब तक 100 बच्चे आ चुके हैं। इनमें से 37 बच्चे सोमवार को लाए गए। प्रदेश सरकार इन लोगों व इनके परिजनों से लगातार संपर्क बनाए हुए है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी से बच्चों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की निशुल्क व्यवस्था की है।

अपर मुख्य सचिव राजस्व मनोज कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने 1980 लोगों की सूची प्रदेश सरकार से साझा की है। राज्य स्तर पर बनाया गया कंट्रोल रूम लगातार इन लोगों के संपर्क में है। वहां फंसे लोगों के परिजनों से बात कर उनकी कुशलक्षेम की जानकारी दी जा रही है। कंट्रोल रूम से यूक्रेन में फंसे लोगों को विभिन्न स्तर से जारी की जा रही एडवाइजरी पर लगातार नजर रखने और उसी के हिसाब से कदम उठाने को कहा गया है।

Previous articlemahashivratri: महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव के मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़, शिवालयों में सुनाई दी हर-हर महादेव की गूंज
Next articleagriculture news: सोयाबीन में दामों में बढ़ौतरी का सिलसिला जारी, 10 दिनों में 1000 रूपये बड़ी कीमत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here