संभल में अस्पताल से फरार अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

3
148

संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र में सोमवार को अस्पताल से फरार हुए एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि संभल थाना क्षेत्र के गंवा रोड पर एक बाग में पुलिस की चांद बाबू नामक अभियुक्त से मुठभेड़ हुई जिस दौरान उसके पैर में गोली लग गई। उन्होंने बताया कि चांद बाबू डकैती के आरोप में वांछित था और सोमवार को संभल के एक अस्पताल से भाग गया था। चांद के ऊपर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गुनावत के अनुसार बुधवार को उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चांद के फरार होने के बाद उसकी निगरानी में तैनात एक उप निरीक्षक (दारोगा) और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया था। बहजोई के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) दीपक तिवारी ने सोमवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया था कि रविवार की रात पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश चांद बाबू संभल के जिला अस्पताल से फरार हो गया है, जिसे ढूंढ़ने के लिए थाना स्तर के अलावा कई टीम बनाई गई हैं। सीओ ने बताया कि उक्त मामले में लापरवाही बरतने के चलते बदमाश की निगरानी में लगे दारोगा सतेंद्र कुमार व सिपाहियों पंकज मलिक एवं अजय कुमार को निलंबित किया गया है।

Previous articleटिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे वरुण गांधी? सांसद ने खरीदा चार सेट में नामांकन
Next articleमौलाना तौकीर रज़ा खान के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट पर रोक लगाने से किया हाईकोर्ट का इनकार

3 COMMENTS

  1. 888slot Trên các bảng xếp hạng uy tín như AskGamblers và iGamingTracker, nhà cái thường xuyên góp mặt trong danh sách những nhà cái có tỷ lệ giữ chân người chơi cao nhất.

  2. 888slot Trên các bảng xếp hạng uy tín như AskGamblers và iGamingTracker, nhà cái thường xuyên góp mặt trong danh sách những nhà cái có tỷ lệ giữ chân người chơi cao nhất.

  3. 888slot Trên các bảng xếp hạng uy tín như AskGamblers và iGamingTracker, nhà cái thường xuyên góp mặt trong danh sách những nhà cái có tỷ lệ giữ chân người chơi cao nhất.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here