महाराजगंज में पुलिस की कार्रवाई, एक करोड़ 80 लाख का मूल्य का मादक पदार्थ पकड़ा, दो लोग गिरफ्तार

0
110
two accused arrested
two accused arrested

महाराजगंज जिले के नौतनवा क्षेत्र में 1.8 करोड़ रुपये मूल्य की 108 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है और मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। नौतनवा के पुलिस उपाधीक्षक अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम महराजगंज निवासी पच्चू (48) और दुर्गेश साहनी (45) दोनों नौतनवा इंटर कॉलेज के पास घूम रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें नियमित जांच के लिए रोका। इस दौरान उनके पास से हेरोइन बरामद हुई। सिंह ने कहा कि पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को संदेह है कि दोनों प्रतिबंधित पदार्थ की तस्करी से जुड़े हैं। सिंह ने कहा कि गिरोह का एक अन्य सदस्य भागने में सफल रहा और उसे पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है।

Previous articleआपातकाल लगाने वाली कांग्रेस अब भाजपा सरकार पर लोकतंत्र का दमन करने का झूठा आरोप लगा रही: राजनाथ
Next articleभीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला, पेट को छूकर निकल गई गोली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here